Bikaner Live

बीकानेर में खुला सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड ‘सीरियस ज्वेल्स’ का नया शोरूम

बीकानेर। सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स ने बीकानेर के जूनागढ़ किले के पास स्थित शांति टावर में अपने नए शोरूम की शुरुआत की है। इस नए शोरूम के माध्यम से ब्रांड बीकानेर के ग्राहकों के लिए असली प्राकृतिक हीरों और हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों का शानदार कलेक्शन लेकर आया है।

शोरूम का शुभारंभ ऑनर ज्योति शर्मा ने किया। इस अवसर पर समाजसेविका विमला देवी, नित्य पारीक, खुशबू पारीक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ज्योति शर्मा ने बताया कि ग्राहकों को सीरियस ज्वेल्स में प्रीमियम डिजाइनों और शानदार खरीदारी का अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों में सीरियस ज्वेल्स की शाखाएं हैं। राजस्थान में जयपुर में कंपनी के दो शोरूम हैं और बीकानेर में यह पहला शोरूम खोला गया है। शर्मा ने बताया कि सीरियस ज्वेल्स के डिजाइन बेहद प्रीमियम और आकर्षक हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइन हर ज्वेलरी को एक प्रीमियम लुक देते हैं।

इस अवसर पर हर ज्वेलरी की खरीद पर सोने और चांदी का सिक्का फ्री दिया जा रहा है। साथ ही अपने खास फेस्टिव और एनिवर्सरी ऑफर्स के तहत आभूषणों की खरीद पर 50% से लेकर 100% तक कैशबैक (नियम व शर्तें लागू) और मेकिंग चार्जेस पर छूट जैसे आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। शुभारंभ कार्यक्रम में ‘स्पिन द व्हील’ सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!