Bikaner Live

ग्वाल बाल सेकेंडरी स्कूल में सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित ग्वाल बाल सेकेंडरी स्कूल में आज विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेंटल कोर्ट के न्यायाधीश श्री साजिद हुसैन छीपा ने विद्यालय में पहुंचकर विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां दीं तथा स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

इस दौरान विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। बच्चों ने इन नियमों का पालन करने और अपने व्यवहार में अपनाने का उत्साह दिखाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय सचिव संतोष कुमार रंगा ने न्यायाधीश साजिद हुसैन छीपा को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय में पधारने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा बताए गए नियमों एवं सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें विद्यालय की दिनचर्या में अपनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन पंकज सर ने किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और स्वच्छता की आदतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!