
“नवजात शिशु की त्वचा व रोगप्रतिरोधक क्षमता दोनों ही कमजोर होती है इसलिए नवजात शिशुओं के लिए बेबीकिट का विशेष महत्व है” ये विचार महावीर इंटरनेशनल यूथ केंद्र के चेयरमैन वीर विनोद जैन ने नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु बेबीकिट वितरण के अवसर पर व्यक्त किये।
नोखा केंद्र चेयरमैन वीर सुरेन्द्रकुमार हीरावत ने बताया कि अपेक्स से प्राप्त बेबीकिट “वात्सल्य प्रोजेक्ट” के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल वीर केंद्र द्वारा 50 एवं यूथ केंद्र द्वारा 50 बेबीकिट राजकीय बागङी जिला चिकित्सालय के प्रसूति वार्ड में हेमलता को भेंट किये गये।इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौङ,अमित हीरावत,श्याम लाल सेवग, नर्सिंग स्टाफ मनीषा चौधरी, राजबाला, कृष्णा, कविता पूनिया,पूनम आदि उपस्थित थे।












