
आशापुरा धर्मशाला के 25 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे भव्य आयोजन, ट्रस्ट अध्यक्ष ने सागर पीठ के श्रीधर जी महाराज से ली
*बीकानेर/आशापुरा पोकरण, 22 अक्टूबर 2026।* बीकानेर आशापुरा धर्मशाला ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर के *25 वर्ष पूर्ण* होने पर धर्मशाला में भव्य आयोजन होंगे। इस आयोजन की जानकारी धर्मशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष *गजानंद जी बीस्सा* ने दी।
ट्रस्ट के अध्यक्ष गजानंद जी ने बताया कि धर्मशाला के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पोकरण आशापुरा धर्मशाला में भव्य आयोजन किए जाएंगे। इस आयोजन में *सागर पीठ के श्रीधर जी महाराज* द्वारा माँ आशापुरा का अभिषेक एवं महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
गजानंद जी ने बताया कि आगामी दीपावली के बाद महाराज जी द्वारा दिशा-निर्देश के अनुसार वहाँ पर कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम में बीकानेर के महापौर *अनिल जी कल्ला* एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित होंगे एवं पोकरण के भी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति होगी।
*धर्मशाला में करवाया गया रिनोवेशन*
धर्मशाला के अध्यक्ष *गजानंद बीस्सा* ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला में पिछले महीने रिनोवेशन का काम करवाया गया, जिसमें कलर-पेंट, दरवाजों की पेंट व रिपेयरिंग का कार्य भी करवाया गया है।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए गजानंद जी ने बताया कि आज महाराज से आज्ञा ली और आगामी होने वाले प्रोग्राम के बारे में महाराज से भेंट की।
इस अवसर पर धर्मशाला के अध्यक्ष *गजानंद बीस्सा, बजरंग सुथार, रमेश बोहरा*, धर्मशाला के कोषाध्यक्ष *गिरिराज जी बीस्सा* उपस्थित रहे। होने वाले आगामी दीपावली के बाद के प्रोग्राम के बारे में जल्द ही मीडिया को इसकी तारीख बता दी जाएगी।













