
गोगा गेट स्थित चौथ माता मंदिर – बीकानेर का एकमात्र प्राचीन मंदिर
*बीकानेर, 22 अक्टूबर 2026।* बीकानेर शहर के गोगा गेट घूमचक्कर के पास स्थित चौथ माता मंदिर बीकानेर का एकमात्र और सबसे प्राचीन चौथ माता मंदिर है।
यह मंदिर लगभग *200 साल पुराना* है, जो रियासत काल में सेठ बहादुर सिंह ढड्ढा ने अपनी पत्नी के गणेश चौथ व्रत के लिए बनवाया था।
मंदिर के पुजारी *राजेश भादाणी जी* बताते हैं कि वे तीन पीढ़ियों से यहाँ माता की सेवा कर रहे हैं। यह मंदिर सुहागिनों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ मान्यता है कि *21 दिन लगातार दर्शन करने और गेहूँ के चूरमा का भोग लगाने से हर मनोकामना पूरी होती है।*
बीकानेर राज परिवार में भी कोई भी शुभ कार्य करने से पहले यहाँ दर्शन की परम्परा रही है। करवा चौथ, गणेश चौथ और माघ चौथ पर यहाँ विशेष पूजा और मेला लगता है।












