Bikaner Live

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को निकलेगी ‘पिंक स्टेप्स’ जागरूकता वॉकाथॉन

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को निकलेगी ‘पिंक स्टेप्स’ जागरूकता वॉकाथॉन

शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के सहयोग से होगा आयोजन, डॉ. राहुल कुमार राय विशेषज्ञ के रूप में करेंगे मार्गदर्शन

बीकानेर, 28 अक्टूबर। महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्तन कैंसर की समय पर पहचान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स के प्रमुख आयोजन एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ‘पिंक स्टेप्स – ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन’ का आयोजन किया जाएगा।
‘एक कदम, उनकी सेहत के नाम’ की प्रेरक थीम पर आयोजित यह वॉकाथॉन प्रातः 8 बजे गांधी पार्क से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तक पहुँचेगी जहां पर एक सभा में तकनीकि चर्चा भी की जाएगी।
इस अभियान की परिकल्पना एवं आयोजन को मूर्त रूप देने में क्लब के सदस्य रोटे. डॉ. राहुल कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, नियमित जाँच, शीघ्र निदान एवं उपचार के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहायक गवर्नर रोटे. आनंद आचार्य ने कहा कि स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से यह अभियान व्यापक जनजागरूकता का माध्यम बनेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

क्लब अध्यक्ष रोटे. इंजी. विपिन लड्ढा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स सामाजिक सरोकारों एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। ‘पिंक स्टेप्स’ केवल एक वॉकाथॉन नहीं, बल्कि उन महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति हमारी सामूहिक संवेदनशीलता और सम्मान की अभिव्यक्ति है, जो जीवनभर अपने परिवार और समाज का ख़याल रखती हैं।
उन्होंने कहा कि शहर की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, चिकित्सा एवं अन्य संस्थाओं का सहयोग इस आयोजन को एक व्यापक जनभागीदारी अभियान का स्वरूप प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बीकानेरवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

आयोजन की तैयारियों एवं समन्वय में सहायक गवर्नर रोटे. आनंद आचार्य, क्लब अध्यक्ष रोटे. इंजी. विपिन लड्ढा, सचिव रोटे. जगदीप सिंह ओबेरॉय, कोषाध्यक्ष रोटे. राजेश खत्री, रोटे डॉ. विकास पारीक एवं रोटे विनोद माली सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम को शहर की विभिन्न संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।

रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स ने समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, युवाओं एवं महिलाओं से इस जनजागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

‘जो सबका ख़याल रखती हैं, आइए उनकी सेहत का ख़याल रखें।’

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!