










“सेवा परमो धर्म” गाेकुल गौ धाम में हरा चारा, ताजा सब्जी, पशु आहार लड्डू की सेवा – टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन
1500 किलोग्राम हरा चारा, सब्जी, पशु आहार लड्डू गौ माता को खिलाए
बीकानेर। दीपावली के उत्सव के बाद और देव दिवाली के मध्य आज टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा कानासर रोड पर स्थित गाेकुल गौ धाम में गाय माता को हरा चारा, ताजा सब्जी में पालक,गोभी,आलू,घिया,टमाटर, तरबूज के साथ साथ आयुर्वेदिक पशु आहार लड्डू गौ माता को अपने हाथों से खिलाए ।
कार्यक्रम में टीम के सदस्य लक्ष्मण रामावत, पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, सुनील कंसल, गोविंद भांभू, सन्नी अग्रवाल, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, डाॅ.अभिमन्यु चौहान, विजय चौधरी, साकिर सोशल मीडिया रिपोर्टर सहित संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ समाजसेवी सतपाल कंसल और आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंकी शर्मा सरस फाउंडेशन की चेयरपर्सन रही ।
गौशाला धाम के संस्थापक विजय सिंह भोजास को उपहार स्वरूप आटा और चावल भेंट किए । आज का आयोजन टीम की सदस्य गीतिका को संस्थान की और से मोमेंटो और आने वाले शुभ मंगल पाणिग्रहण संस्कार पर मंगल कामना के साथ बधाई दी गई । विजय सिंह भोजास ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व गौ धाम का स्मृति चिन्ह भेंट किया ।













