Bikaner Live

विधुत कोचिंग के रेल कर्मचारी का नियंत्रण विद्युत विभाग से मैकेनिकल विभाग मे करने का  विरोध

मे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन  के महामंत्री कॉम मुकेश माथुर ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी जयपुर के समक्ष मिलकर इसका विरोध कर मिलकर अपना पक्ष रखा
कोचिंग विभाग को मैकेनिकल विभाग के नियंत्रण में दिए जाने के विरोध में आज उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन एवं रेल प्रशासन के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

यह बैठक यूनियन के महामंत्री श्री मुकेश माथुर जी के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन की ओर से PCPO, PCME, PCEE सहित वरिष्ठ अधिकारीगण तथा चारों मंडलों के विद्युत विभाग के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

बैठक के दौरान यूनियन ने कोचिंग विभाग का नियंत्रण मैकेनिकल विभाग को सौंपे जाने के बाद से उत्पन्न हो रही तमाम व्यावहारिक समस्याओं, तकनीकी कठिनाइयों एवं कर्मचारियों को हो रही परेशानियों को तथ्यों सहित लिखित रूप में प्रशासन के समक्ष रखा।

यूनियन ने अपना पक्ष पूरी मजबूती और स्पष्टता के साथ रखते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोचिंग विभाग का नियंत्रण मैकेनिकल विभाग को दिया जाना हमें किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

बैठक में प्रत्येक बिंदु पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और विद्युत विभाग के तकनीकी कार्यों, जिम्मेदारियों एवं विभागीय व्यवस्था की महत्ता को मजबूती से प्रस्तुत किया गया।

हमें पूर्ण विश्वास है कि यूनियन के ठोस तर्कों और तथ्यों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगा तथा कोचिंग विभाग का नियंत्रण पूर्व की भांति विद्युत विभाग को वापस सौंपा जाएगा।

यह संघर्ष केवल विभागीय नियंत्रण का नहीं, बल्कि विद्युत कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों और तकनीकी पहचान की रक्षा का संघर्ष है।
इस शिष्टमंडल मे नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के कॉम मुकेश माथुर जोंनल महामंत्री ,कॉम प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष बीकानेर , गोपाल मीना जयपुर, परमानंद गुर्जर जोधपुर , आशीष मेहता अजमेर आदि ने मिलकर बात की.।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!