Bikaner Live

निर्विरोध निर्वाचित सरपंच ने पैनल समेत संभाला कार्यभार, ग्राम पंचायत बडेरण को ऐतिहासिक भेंट ।


लूणकरनसर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बडेरण के निर्विरोध निर्वाचित सरपंच जगदीश धतरवाल ने  रविवार को शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया,इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों का साधुवाद ज्ञापित करते हुए धतरवाल ने ग्राम में बेसहारा गौधन हेतु अस्थायी गौशाला निर्माण हेतु ग्यारह लाख रुपए की धनराशि तथा गौधन सहित अन्य सभी मवेशियों की मृत्यु उपरांत दुर्गति नहीं हो,इस हेतु एक ट्रेक्टर (जफ्फा सहित) भेंट किया, प्रशासक गायत्री देवी-मुरारीलाल ने पदभार सौंपा।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बडेरण का पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी चानण, पूर्व उप सरपंच बुधराम पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मुरारी, उप-सरपंच श्रीमती किस्तुरीदेवी चोहान, सदस्य
गोपीराम मलखट,
देवीलाल भाड़का,
इंद्राज खामीवाद,
सदस्य प्रतिनिधि बिल्ले खां
धूंकल राम,कोजूराम मोटाराम इत्यादि उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!