Bikaner Live

फिरोजपुर मंडल के लुधियाना यार्ड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित


_तीन रेलसेवाएं रद्द तथा एक रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी_

उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-लुधियाना रेलखंड पर स्थित लुधियाना यार्ड में ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.11.2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 28.11.2026 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.11.2026 को रद्द रहेगी।

*आंशिक रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 28.11.2026 को लुधियाना के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!