Bikaner Live

उत्तमामदेसर में वार्ड नं. 3 से लेखराम जी सोनी निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित

उत्तमामदेसर बीकानेर | 17 नवंबर 2026

ग्राम पंचायत उत्तमामदेसर में पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड नं. 3 से बड़ी खबर सामने आई है। यहां से श्री लेखराम जी सोनी को निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र सौंपे जाने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमाण पत्र मिलते ही वार्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने लेखराम जी सोनी का माला पहनाकर स्वागत किया।

निर्विरोध निर्वाचन पर लेखराम जी सोनी ने वार्ड के सभी मतदाताओं, बुजुर्गों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड वासियों ने जो विश्वास और प्रेम दिखाया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे और वार्ड के विकास, साफ-सफाई, पानी, सड़क, शिक्षा और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

ग्रामीणों ने भी एक स्वर में कहा कि लेखराम जी सोनी एक मिलनसार, ईमानदार और सेवाभावी व्यक्ति हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने से वार्ड में एकता और भाईचारे की मिसाल कायम हुई है।

इस अवसर पर पंचायत के अन्य गणमान्य लोग, पूर्व जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

उनके चुने जाने पर बीकानेर से मथरा राम सोनी (कर्मीसर वाले), पुखराज बूटण, राधेश्याम मौसूण, शिवनारायण मौसूण, श्रवण कुकरा (रवि), अशोक

डांवर, राजेश कुंदन, अमित मांडण ने उनको शुभकामनाएं दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!