Bikaner Live

बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की कार्रवाई, अफीम सप्लायर अशोक पंचारिया गिरफ्तार

हदां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा, लंबे समय से थी तलाश

बीकानेर। बीकानेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत हदां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम के वांछित सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल आरपीएस तथा कोलायत वृत्ताधिकारी जयपाल सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा नंबर 36, दिनांक 21 अप्रैल 2026 में वांछित आरोपी अशोक पंचारिया (46) पुत्र गणेशाराम पंचारिया, निवासी सरह थुमली, जिला बीकानेर को अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।

आरोपी इस प्रकरण में अवैध अफीम का सप्लायर बताया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी हंसराज लूणा, हेड कांस्टेबल बस्तीराम तथा कांस्टेबल श्रीकांत, रामसिंह और कर्मसिंह शामिल रहे।

बीकानेर पुलिस की ओर से ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!