बीकानेर। पाली जिले के तखगढ़ थाना क्षेत्र के पिचावा गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंकने से विराट बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को विराट बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में इन्होंने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने, सरकार की ओर से पीडि़त परिवार को जल्द से जल्द प्रतिकर राशि मुहैया करवाने तथा जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश किए जाने की मांग की है।
विराट बजरंग दल के संभाग अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि
कि सरकार न तो इसको लेकर गंभीर है और न ही पुलिस व प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस व प्रशासान दोनों की कार्यशैली भी संदेहास्पद लग रही है। जिसकी वजह से बदमाशों के हौंसले बुलंद है। इस वजह से बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। बता दें कि पिचावा गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी तथा उसके बाद शव को कु एं में फेंक दिया गया था। ज्ञापन देते वक्त ईश्वर सिंह, सीमा पारीक, अर्चना अग्रवाल, शशि गुप्ता, अन्नपूर्णा, सुनील जाखड़, मनोज भादू, रंजीत सिंह, सरदाराराम, पुष्पा आदि मौजूद रहे।















