रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजयुमो का जयपुर में विशाल प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में काफी कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता गम्भीर जख्मी
रीट पेपर लीक मामले के तार स्वयं मुख्यमंत्री से जुड़े हैं, नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और युवाओं को न्याय देने के लिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपें:डॉ. पुनिया
डॉ. सतीश पूनियां, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, घनश्याम तिवाडी ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी
जयपुर,02 फरवरी 2022। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के आह्ववान पर एवं युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में रीट परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहां से कूच कर रैली के रूप में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले, इस दौरान सिविल लाईन फाटक से पहले ही कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। लाठीचार्ज में अनेक महिला कार्यकर्ताओं तथा युवा मोर्चा पदाधिकारियों के चोटें आई हैं।
प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. पूनियां सभी बेरिकेटस लांघकर मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच कर आगे बढ़े, इस दौरान सिविल लाईन फाटक पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन द्वारा कार्यकर्ताओं को धकेलने का प्रयास किया, इसके बावजूद कार्यकर्ता कई घंटों तक संघर्ष कर प्रदर्शन में डटे रहे।
गहलोत सरकार ने पुलिस का दुरूपयोग कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, विपुल शर्मा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार कर झोटवाडा थाने ले जाया गया, जहां काफी देर तक धरना दिया गया।
डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाडी ने सवाई मानसिंह अस्पताल पहुँचकर घायल कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया।
डॉ. पूनियां ने युवा मोर्चा प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्ट है, जिसके संरक्षण में नकल गिरोह पेपर लीक कर सरकार की व्यवस्था को खुली चुनौती दे रहा है, रीट पेपर लीक मामले में राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े लोगों से होते हुए तार स्वयं मुख्यमंत्री तक पहुंच रहे हैं, इसमें सरकार बड़े मगरमच्छों को बचाने में लगी हुई है।
उन्होेंने कहा कि इस सरकार ने न केवल रीट परीक्षा-2021 अपितु तमाम परीक्षाओं में घोटाला किया है। इसके जिम्मेदार स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक रीट पेपर लीक मामले को पुरजोर तरीके से उठाएगी और 8 फरवरी को विधायक दल की बैठक के बाद जयपुर के महात्मा गांधी सर्किल पर रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पार्टी के सभी विधायक धरने पर बैठेंगे।
हिमांशु शर्मा ने कहा कि राजस्थान का युवा मोर्चा इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को ईंट से ईंट बजाने के लिए सड़कों पर आ चुका है। इस सरकार ने लाखों बेरोजगर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रीट परीक्षा-2021 की जाँच सीबीआई से करानी चाहिए तथा इनके मंत्री जिन्होंने ये घोटाला किया है, सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण अपना ज्ञापन देने के लिए मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे। परन्तु कांग्रेस सरकार अपनी विकलता छिपाने और अपने मंत्रियों के संरक्षण के लिए गहलोत ने युवाओं पर लाठीचार्ज कराया। जिसमें भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राजकुमार बिवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पिलानिया, कार्यालय मंत्री सुमित अग्रवाल, प्रदेश मंत्री विनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजपाल चौधरी, जयुपर शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र पूरूवंशी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र कुन्तल, सहित 35 कार्यकर्ताओं को को गंभीर चोटें आई हैं एवं 20 कार्यकर्ता घायल हुए। जिन्हें तुरन्त एस.एम.एस. ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया गया।
इस प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हामिद मेवाती, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी सरिता गैना, जयश्री गर्ग, दीपा नाथावत, अनुराधा माहेश्वरी, ज्योति मिश्रा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर देहात उत्तर अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जयपुर देहात दक्षिण रामानंद गुर्जर इत्यादि पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, राजकुमार बिवाल, उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, विशाल पार्थ, नरेंद्र पिलानिया, प्रदेश मंत्री विनोद सिंह, रामेश्वर छाबा, रामकेश मीणा, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुमित, सह-मंत्री अमित भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाश शर्मा, पूर्व भाजयुमो विधि सह-संयोजक कपिल सिसोदिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू धेतरवाल, जितेंद्र शेखावत ,जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जयपुर दक्षिण आशीष चोपड़ा, अजमेर देहात जियाध्यक्ष अर्जुन नालिया, सीकर जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष अभय विधुड़ी, अलवर शहर जिलाध्यक्ष तरुण जैन, दौसा जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष जयसिंह माठ, करौली जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, टोंक जिलाध्यक्ष नरेंद्र, विक्रम शेखावत सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।















