अवैध मादक पदार्थ व देशी शराब सहित आरोपी गिरफतार पुलिस थाना गजनेर >

पुलिस थाना गजनेर की प्रभावी कार्यवाही > कार में अवैध डोडा पोस्त व अवैध शराब सहित एक अभियुक्त को किया गिरफतार । > आरोपी के कब्जा से 05 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व 192 पव्वे देशी शराब कार सहित किये जप्त > अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज > अवैध मादक पदार्थ बाबत पुलिस कर रही आरोपी से गहन पूछताछ । प्रकरणः- श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस महोदय रेंन्ज बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री योगेश यादव आईपीएस द्वारा जिला बीकानेर में मादक पदार्थों व अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवम धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत श्री सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री नरेन्द्र कुमार पुनिया वृत्ताधिकारी वृत्त कोलायत बीकानेर के निर्देशानुसार दिनांक 01.02.2022 को धर्मेन्द्र सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में श्री अंकित कुमार हैडकानि 152 , श्री पवन कुमार कानि 988 , श्री जोगाराम कानि 735 , श्री सुरेन्द्र सिंह कानि 1369 के दौराने गश्त अंगनेउ रोड सुरजडा पर एक कार चालक पुलिस पार्टी को देख कर अपनी कार को वापस घुमाने लगा व शक होने पर कार का पीछा कर कार को रूकवा कर कार की तलाशी ली गई तो कार से 5 किलो डोडा पोस्त व चार कारटून में 192 देशी अवैध शराब के पव्वे मिले जिन्हे कब्जा पुलिस में लिया जाकर कार चालक मोती सिंह पुत्र श्री भंवर सिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी सुरजड़ा पुलिस थाना गजनेर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर अवैध डोडा पोस्त व अवैध शराब जप्त की गयी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधि में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री विक्रमसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना नाल द्वारा किया जा रहा है । आरोपी से अवैध डोडा पोस्त व अवैध शराब के संबंध में अनुसंधान जारी है ।














