पुलिस थाना बीछवाल RECE अवैध पिस्टल सहित एक आरोपी को किया गिरफतार

> पुलिस थाना बीछवाल व डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही । > अवैध देशी पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार । > आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण किया गया दर्ज । > पुलिस कर रही है आरोपी से गहन पूछताछ । श्री ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन वज्र के तहत श्री योगेश यादव पुलिस अधीक्षक बीकानेर एवं श्री अमित कुमार एएसपी सिटी के निर्देशन में श्री पवन कुमार सीओ सदर के सुपरविजन में बीछवाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार उनके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की । पुलिस टीम 1 . 2 . आज दिनांक 01.02.2022 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ मे पिस्टल लिये हुए सडक आम नवीन अम्बेडकर भवन के पास करणी नगर बीकानेर के पास खड़ा है । सूचना पर बीछवाल थाना से श्री रामनिवास हैडकानि 230 मय टीम व जिला स्पेशल टीम ने अम्बेडकर भवन के पास पहुंच कर पुष्पेन्द्रसिह उर्फ पिन्टु पुत्र श्री दुल्लेसिह जाति राजपूत उम्र 21 साल निवासी मकान 312 ए ब्लॉक करणी नगर पुलिस बीछवाल जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की । मुल्जिम के विरूद्ध आयुद्ध अधिनियम की नवीनतम धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । मुल्जिम से पूछताछ कर उक्त अवैध पिस्टल कहां से लाया के बारे में पता लगाया जा रहा है । श्री मनोज कुमार शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल श्री रामनिवास हैडकानि पुलिस थाना बीछवाल














