Bikaner Live

अवैध कारतूस सहित एक युवक गिरफतार

पुलिस थाना नयाशहर अवैध कारतूस सहित एक युवक गिरफतार → पुलिस थाना नयाशहर की बड़ी कार्यवाही →

अवैध तीन कारतूस सहित एक युवक गिरफतार > आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण किया गया दर्ज । > पुलिस कर रही है आरोपी से गहन पूछताछ । → अवैध हथियार / कारतूस रखने वालो के विरूद्ध वर्ष में लगातार पांचवी कार्यवाही श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर , रेंज बीकानेर द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोक्त करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन वज्र के तहत जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री योगेश यादव आईपीएस व अति . पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन व वृताधिकारी वृत नगर श्री दीपचंद आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री गोविन्दसिंह चारण पुनि के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा आज दिनांक 01.02.2022 को उन मण्डी के पास खुले क्षेत्र में से अवैध तीन जिन्दा कारतुस सहित आरोपी मनोजसिंह उर्फ बाबु पुत्र श्री भगवानसिंह जाति राजपूत उम्र 24 साल निवासी गली नं . 19 रामपुरा बस्ती पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर के कब्जा से तीन कारतूस जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आर्मस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है । गठित टीम : 1. श्री गोविन्दसिंह चारण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर 2- श्री हंसराज हैका 32 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर 3- श्री सुरेन्द्र कानि . 381 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर 4. श्री छगनलाल कानि 1223 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!