
पुलिस थाना नापासर जानलेवा हमले के प्रकरण में जिला स्तर पर हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह उर्फ विक्की गिरफ्तार > पुलिस थाना नापासर की कार्यवाही । > गांव सींथल में दिनांक 12.12.2021 को आपसी रंजीश व पार्टी बाजी को लेकर आरोपी ने किया गया था हमला । > गिरफ्तार अभियुक्त विक्रमसिंह ऊर्फ विक्की है सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर व जिला स्तर पर हार्डकोर अपराधी । > अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज है 15 प्रकरण । अभियुक्त द्वारा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाड़ी को किया गया जब्त प्रकरण में पूर्व में तीन अभियुक्त को गिरफतार व एक नाबालिग को किया जा चुका है निरूद्ध प्रकरण विवरण : – दिनांक 13.12.2021 को परिवादी श्री नारायण दान निवासी सींथल के पर्चा बयान पर रघुवीर सिंह , ईशुदान व 4 अन्य के द्वारा जानलेवा हमला प्रकरण दर्ज कर अनुसंधार जगदीश प्रसाद उ.नि. थानाधिकारी नापासर द्वारा अनुसंधान शुरु किया गया । प्रकरण काफी संवेदनशील होने व चुनावी रंजीश तथा पार्टीबाजी को लेकर स्थिति तनाव पूर्ण होने को लेकर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु श् जिला पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव आई.पी.एस. द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया । श्री श्री अमित कुमार आई.पी , एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन व सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी वृत्त सदर श्री पवन कुमार भदौरिया आर.पी.एस के नेतृत्व में पूर्व में वारदात के मुख्य अभियुक्त रघुवीर सिंह उर्फ रघुवीरदान व डूंगरदान पुत्र प्रभुदान जाति चारण व हिस्ट्रीशीटर गणेशदान निवासीगण सींथल पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर व एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है तथा आज दिनांक 01.02.2022 को प्रकरण में जिला स्तर पर हार्डकोर व पुलिस थाना सदर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र गोविन्द सिंह जाति राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी सांगलपुरा पुलिस थाना सदर बीकानेर को रिङमलसर चौराहा , जोधपुर बाईपास रोङ से गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाङी को जब्त कर आरोपी से पूछताछ जारी है । टीम : 1. जगदीश प्रसाद उ.नि. थानाधिकारी 2. श्री गोकुलचन्द हैड कानि , 254 3. श्री प्रेमलाल कानि . 881 4. श्री सुशील कुमार कानि 1090 5. श्री रामनिवास कानि . 1018














