जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष राधा खत्री बजट को देश के विकास को समर्पित होने वाला बजट बताया इस बजट में सभी वर्गों के साथ-साथ महिला वित्त मंत्री द्वारा किया गया बजट महिलाओं के लिए विशेष और संतोषजनक है बजट में नारी सशक्तिकरण पर भी जोर, महिलाओं के लिए बजट में ये है खासमहिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू करने पर जोर दिया.
महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को व्यापक रूप से नया रूप दिया है. सक्षम आंगनवाड़ी एक नई पीढ़ी की आंगनवाड़ी है. जिसमें स्वच्छ ऊर्जा से बेहतर बुनियादी ढांचा के साथ बचपन के विकास के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करता है. दो लाख आंगनवाड़ियों को अपग्रेड किया जाएगा. निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू उद्योगों की मजबूती पर भी सरकार का पूरा जोर है. वित्त मंत्री ने कहा कि छोटे और लघु उद्योगों को 2 लाख करोड़ रुपये की मदद दी जाएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना, रसोई गैस, गांव में टॉयलेट बनवाना, बच्चों की पढ़ाई उन्हें लैपटॉप देना, महिला सशक्तिकरण, महिला सफाई कर्मचारियों को काम आंगनवाड़ी मे भी महिलाओं को भी सशक्तिकरण में फायदा होगा















