
एम.जी.एस.यू. इतिहास विभाग की फेशर पार्टी में ऐश्वर्या पुरोहित, शुभम् शर्मा
मिस्टर फ्रेशर
एम.जी.एस.यू. के इतिहास विभाग की फ्रेशर पाटी में बी.ए ऑनर्स पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा नयागुतक छात्र-छात्राओं हेतु फेशर पार्टी का आयोजन कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए किया गया। सबसे पहले रोली तिलक लगाकर विद्यार्थियों को सभागार में प्रवेश दिया गया तदुपरान्त नए प्रवेशित छात्रों का विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से मनोरंजन किया गया साथ ही जूनियर व सीनियर दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा डीजे की धुन पर युगल व समूह नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम की शुरूआत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अपने छात्र जीवन के बारे में बताया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार धंगानी ने विद्यार्थियों को मनोरंजन आधारित गतिविधियों के अलावा अध्ययन को भी उतना ही गंभीरता से लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अम्बिका ढाका ने संगठन में शक्ति के मूलमंत्र को दोहराते हुए विद्यार्थियों को एकजुट हो अपनी संस्था के हित में प्रतिबद्ध रहने का संदेश मंच से दिया। रेम्प कैटवॉक प्रतियोगिता में विभिन्न परिधानों से सुसज्जित विद्यार्थियों ने मंच से अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें बी.ए ऑनर्स प्रथम वर्ष की ऐश्वर्या पुरोहित व शुभम शर्मा को क्रमश: मिस व मि फ्रेशर का खिताब दिया गया।
फ्रेशर पार्टी में इतिहास विभाग का शिक्षक समुदाय उपस्थित रहा जिसमें विभाग की डॉ. मेघना शर्मा, श्रीमती सुनीता स्वामी श्री सुधीर छीपा श्री पवन रांकावत, डॉ. गोपाल कृष्ण व्यास, श्री जसप्रीत सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम संयोजन में पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, कोमल आचार्य,दीक्षा शर्मा, धर्मपाल सिंह भाटी, नितेश शर्मा,मनमोहन सुधार, कुलदीप सोनी आदि की प्रमुख भूमिका रही।













