Bikaner Live

शॉर्ट सर्किट से ज्वेलर्स शोरूम में लगी आग, चांदी व कागजात हुए खाक

शॉर्ट सर्किट से ज्वैलरी शोरूम में लगी आग, चांदी व कागजात हुए खाक
.बीकानेर. 21 फरवरी सोमवार को शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान में आग लग गई।


जवाहर नगर स्थित पीराराम ज्वैलर्स में अलसुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसी हनुमान प्रसाद सोनी समाज सेवी व ने आग की सूचना थाने में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन को बुलाया और आग पर काबू पाया गया। घटना में ज्वैलर्स शो रूम की छत्त, टीवी सोने.चांदी का सामान, फर्नीचर व रिकार्ड रूम में रखा सामान जल गया। आगजनी की इस घटना में दुकान में खासा सामान व कागजात जलकर खाक हो गये है। बताया जा रहा है कि हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह सामान कितने रूपये का था किन्तु अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया है। इस बारे में अभी तक थाने में भी किसी प्रकार का परिवाद दर्ज नहीं हुआ है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!