Bikaner Live

बजट प्रतिक्रिया राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील बीकानेर द्वारा शिक्षा के लिए संतुलित बजट पुरानी पेंशन के लिए आभार व्यक्त.,.,
soni

*बीकानेर 23 फरवरी 2022, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील (बीकानेर) की ओर से आज राज्य बजट पर विभिन्न पदाधिकारियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष आचार्य ने 10000 अंग्रेजी शिक्षको की भर्ती के साथ 100000 नए पदों पर भर्ती की घोषणा का स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने कहा कि सभी सेकेंडरी विद्यालयों को सीनियर सेकेंडरी बनाने का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने 1 जनवरी 2004 के बाद राज्य कर्मचारियों को नई पेंशन के स्थान पर पुरानी पेशन लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। जिलामंत्री गोविंद भार्गव ने इसे शिक्षा के लिए संतुलित बजट बताया।*
जिला उपाध्याय सुमन ओझा ने  1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने,जिला महिला मंत्री माया पारीक ने मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत 20 हजार महिलाओं को घर बैठे रोजगार देने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंजूमन आरा ,जिला प्रवक्ता नंद किशोर शर्मा ,उपाध्यक्ष गोपाल पारीक,मोहम्मद इलियास जोईया,अनिल वर्मा, अब्दुल बहाव ,मोहम्मद असलम आदि साथियों ने सभी क्रांतिकारी साथियों को बधाई दी ओर कहा कि आप साथियों के संघर्ष की जीत हुई है,सामूहिक हित के लिए इसी तरह संगठित होकर संघर्ष के लिए तत्पर रहें।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!