Bikaner Live

बजट प्रतिक्रिया– मुख्यमंत्री गहलोत का राजस्थान 2022 का बजट ऐतिहासिक…… जावा
soni

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रदेश सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के जननायक लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत 2022- )23 के बजट को प्रदेश की जनता में नया जोश आशा व ऊर्जा का संचार करने तथा शासन की जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता को नए आयाम देने वाला ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है इसमें गांव गरीब मजदूर युवा महिला दिव्यांग सहित सभी वर्गों के कल्याण की सोच तथा राज्य को समावेशी विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता स्पष्ट तौर पर दिख रही है। राज्य की प्रदेश में आगामी वर्ष में 13921 करोड रुपए की लागत से 24 नई पेयजल परियोजनाओं का कार्य प्रारंभ करने और 36 वृहद पेयजल परियोजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की घोषणा सहित प्रदेश भर में पेयजल आपूर्ति तंत्र के विस्तार के लिए कई अहम घोषणाएं की है। जैसे कि सबसे अहम राज्य के कर्मचारियों को 1 January 2004 के बाद नियुक्त कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने व 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वाले घरेलू उपभोक्ता को 50 यूनिट तक बिजली मुफ्त और चिरंजीवी योजना में 500000 से बढ़ाकर ₹1000000 तक स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी अहम घोषणा कर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रदेश को और मजबूत कर ऐतिहासिक फैसले लिए। संगठन के सहसंयोजक मनोज चौधरी, अब्दुल रहमान लोधरा, सुमित जोशी, गोवर्धनलाल मीणा, मेघराज तँवर सहित सभी ने सराहना की और स्वर्णिम विकासशील बजट बताया

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!