Bikaner Live

पुलिस थाना महाजन सीएलजी सदस्यो व ग्राम रक्षको की मिटिंग का किया आयोजन
soni

पुलिस थाना महाजन सीएलजी सदस्यो व ग्राम रक्षको की मिटिंग का किया आयोजन

> पुलिस थाना महाजन में किया आयोजन > सीएलजी सदस्यो व ग्राम रक्षको को आंन लाईन धोखाधड़ी के बारे में आवश्यक जानकारी गई । > अवैध हथियार व अवैध मादक पदार्थ की सुचना मिलने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया । आज दिनांक 23.02.2022 को श्री योगेश यादव आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन में , श्री नारायण कुमार बाजिया आरपीएस वृताधिकारी वृत्त लूणकरणसर की अध्यक्षता में थाना स्तर पर सीएलजी सदस्य व ग्राम रक्षको की मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे थाना के सीएलजी सदस्य , थाना स्तर के ग्राम रक्षकों व थानाधिकारी पुलिस थाना महाजन ने भाग लिया मीटिंग के दौरान आए सदस्यों से थाना क्षेत्र की समस्याओं को सुना व सुझाव हासिल किए गए व मीटिंग में सीएलजी सदस्यों व ग्राम रक्षकों को निम्नलिखित जानकारी देकर जागरूक किया गया : 1. ऑनलाईन फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने व सायबर सैल बीकानेर के हेल्प लाईन नम्बर 9530413959 पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाने व फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी बरतने व अपने गांव में लोगों को जागरुक करने की जानकारी दी गई । 2. गांवों व क्षेत्र में मादक पदार्थ बिक्रि की या हथियारों के बारे में जानकारी होने पर मो न 9587882020 पर तत्काल सूचना देने की जानकारी दी गई व नशे की प्रवृति पर अधिक से अधिक कार्यवाही करवाकर व ग्रामिणों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरुक करने के बारे में जानकारी दी गई । 3. गांव व क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधीयों की व महिला व बच्चों के साथ हुए किसी अपराध की तुरन्त पुलिस थाना या कन्ट्रोल रूम को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया । 4. ग्राम रक्षकों को अपने -2 क्षेत्र में पुलिस के साथ गशत करने , अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने व कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया । 5. मीटिंग के दौरान वर्तमान समय में बढ़ते अपराध व प्रवृति से जागरुक रहने व लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!