Bikaner Live

बीकानेर में ऐतिहासिक इमारतों कि बना रहे हैं पेंटिंग विदेशी मेहमान

बीकानेर जहां एक और रूस और यूक्रेन के युद्ध ने पूरे विश्व को हिला दिया है। वहीं उसी देश के अलग अलग प्रांतों से आएं कलाकार भारत में कला-संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है। चित्र प्रदर्शनी के जरिये ये रूसी कलाकार बीकानेर में अनेक जगहों पर चित्र उकेर कर चित्रकला को प्रोत्साहित करने के लिये आमजन को प्रेरित कर रहे है। इन रूसी कलाकारों का मानना है कि कला सीमाओं से परे है। इस प्रकार के आयोजन से कला और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण मुद्दों के प्रति जागरूकता लाना भी है। श्रियांसी इन्टरनेशनल की ओर से आयोजित की ओर से आयोजित एनुआल इंटरनेशनल आर्ट एक्सीपीडिशन प्रोजेक्ट आर्ट ईको के तहत रूस और भारत के कलाकारों द्वारा बीकानेर में पेटिंग्स बनाई जा रही है। बीकानेर के जिला कलक्ट्रेट और जूनागढ़ में बनाई जा रही इस चित्र प्रदर्शनी में बीकानेर के ऐतिहासिक ईमारतों के अलावा अनेक कलाकृतियां उकेर रहे है। श्रियांसी इंटरनेशनल की श्रियांसी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में रूस की आर्ट विद्यार्थी तान्या,एलिजावेटा,इंटीरियर डिजाइनर इरिनिया व एक अन्य कलाकार शामिल है। वहीं भारत के पंजाब के कलाकर भी भागीदारी निभा रहे है।

Author picture

खबर

http://

Related Post