Bikaner Live

दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खेल सामग्री भेंट



बीकानेर। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था, पैरा स्पोर्ट्स बीकानेर द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खेल सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का आयोजन  बैद बोरड एंड कंपनी  में किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग खिलाड़ी रुचिका गहलोत, नीरज भाटी धीरज जैन एवं मोहम्मद ऊसेद को आवश्यक खेल सामग्री प्रदान की गई। संस्था का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित प्रशिक्षण, खेल सामग्री और सहयोग मिलने पर ये खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं। संस्था लगातार खिलाड़ियों को आत्मनिर्भर बनाने और खेलों के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष सीए नरेंद्र जी सांड, दिलीप गुप्ता अरिहंत सुखानी  साहिल चोपड़ा मधु गहलोतप्रेम जी गहलोत साहित अन्य लोग  गणमान्यजन उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!