Bikaner Live

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया ने निकाय चुनाव समन्वय टोली की घोषणा की


बीकानेर, 1 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी निकाय चुनावों के सफल संचालन एवं संगठनात्मक समन्वय के लिए छह नगर निकायों की समन्वय टोली की घोषणा की है।
श्याम पंचारिया ने बताया नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर एवं खाजूवाला नगर निकायों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि नियुक्त पदाधिकारी चुनावी गतिविधियों के समन्वय, संगठन विस्तार तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेंगे।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया समन्वय टोली में नोखा के लिए श्री निवास झंवर संयोजक एवं निर्मल भूरा सह-संयोजक, देशनोक शिव किशन परिहार को संयोजक, कैलाशदान देपावत सह-संयोजक, श्रीडूंगरगढ़ रामेश्वर पारीक संयोजक, हेमनाथ जाखड़ को सह-संयोजक, लूणकरणसर उम्मेद सिंह शेखावत संयोजक, श्याम पारीक सह-संयोजक, नापासर जसवंत देया संयोजक, राजाराम ओडिया, सह-संयोजक, खाजूवाला मोती सिंह राठौड़ को संयोजक, डॉ. जे.एन. संधू को सह-संयोजक बनाया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!