Bikaner Live

मतदान एवं मतगणना के दौरान सूखा दिवस घोषित


बीकानेर, 01 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय चुनाव कार्यक्रम के दौरान जिले के नगरीय क्षेत्रों में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए मतदान 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को कराया जाना निर्धारित है। 
आदेशानुसार प्रथम चरण के लिए मतदान समाप्ति से पूर्व की 48 घंटे की अवधि के दौरान 7 सितंबर को शाम 6 बजे से 9 सितंबर को शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। वहीं द्वितीय चरण के लिए 9 सितंबर को शाम 6 बजे से 11 सितंबर को शाम 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।  इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को मतगणना दिवस के अवसर पर भी सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!