Bikaner Live

प्रोफेसर डॉ.बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स
की पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन शनिवार को


           पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी की मोटिवेशनल आर्टिकल्स की पुस्तक “युवा उड़ान” का विमोचन बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज के तत्वाधान में शनिवार को किया जाएगा ।  कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी द्वारा युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न आलेखों से समृद्ध पुस्तक “युवा उड़ान” (मोटिवेशनल आर्टिकल्सका) का विमोचन शिक्षक दिवस 5 सितंबर शनिवार को मूर्ति सर्किल, जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज में होगा ।  इस अवसर पर बीकानेर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ।
__________________

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!