Bikaner Live

जगदेववाला के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

बीकानेर, 1 सितंबर। जगदेववाला और बामनवाली के बीच रेलवे पटरियों के पास सोमवार रात करीब 7 बजे एक युवक मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक सूचना के अनुसार युवक ट्रेन से गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतक की पहचान रोहिताश पुत्र रामूदास (28), निवासी रामबाग, बीकानेर के रूप में हुई है।

सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मो. जुनैद खान, इमरान, मो. सत्तार और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

जीआरपी थाना पुलिस के हजारा पठान मय टीम ने मौके पर जांच की और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!