
जयपुर पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म राजस्थान एवं तेजकरण इंडिया सूरज भाई इंडिया मेमोरियल ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में तेजकरण डांडिया जी की स्मृति में 111 वी जयंती के उपलक्ष में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह 2022 एवं 2020-21 में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन समारोह आज श्री महावीर जैन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय जयपुर में आयोजित किया गया जिसमें बीकानेर के रामचन्द्र स्वामी राज्य स्तर पर सम्मानित शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुख्य अतिथि श्री प्रवीण जी लेखरा प्रमुख शासन सचिव शिक्षा विभाग सचिवालय राजस्थान सरकार के द्वारा शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान से 11शिक्षकों को तेजकरण डंडिया स्मृति पुरस्कार 2100रुपये नगद राशि से सम्मानित किया गया।
रामचन्द्र स्वामी अध्यापक ने कोरोना काल महामारी के समय छोटे बच्चों की शिक्षा के लिए लेमिनेटेड स्लेटों का नवाचार किया और कोरोना काल के समय लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कोरोना महामारी पर 551दोहा लेखन कार्य कर पुस्तक प्रकाशित करवाई जिस का वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज हुआ है।














