Bikaner Live

प्रशासन शहरों के संग- देशनोक नगर पालिका द्वारा पट्टे वितरण


नगर पालिका कार्यालय में प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 को लेकर दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनांक 02.03.2022 को अध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा व अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने 62 पट्टे वितरित किए!
इस अवसर पर पार्षद सीतादान चारण, जगदीष प्रसाद उपाध्याय,रमेष शर्मा, मनोज सिंह, हंसा राम मेघवाल, गोपाल राम मेघवाल, पार्षद प्रतिनिधि श्यामसुंदर मूंधड़ा, ताराचन्द दर्जी, गिरिश हिन्दुस्तानी, समाज सेवी कैलाश चन्द उपाध्याय, बद्री नारायण दर्जी व नगर पालिका कर्मचारी भूमि शाखा प्रभारी रवि कुमार मोदी, कनिष्ठ लेखाकार मूलचन्द जोशी, भूमि शाखा सहायक दिपेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमरचन्द, संदीप, अजय एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित हुऐं।
पट्टों को पाकर पट्टाधारकों के चेहरे पर मुस्कान समायी नही जा रही थी। सभी लोगों का अध्यक्ष महोदय ने पट्टा वितरण पश्चात धन्यवाद देकर कार्यक्रम समापन किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!