Bikaner Live

देशनोक -नगर पालिका, देशनोक द्वारा ₹84.00 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास


श्री भंवर सिंह भाटी, ऊर्जा मंत्री, राजस्थान सरकार की प्रेरणा से कार्यालय नगर पालिका के प्रथम तल पर 24.00 लाख रुपए की लागत से मीटिंग हॉल का शिलान्यास पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं जनता की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार स्वामी द्वारा संपन्न करवाया गया !
नगर पालिका की हाल ही में लागू की गई सहभागिता योजना में सेठ दीपचंद भूरा मार्ग की 45.00 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का शिलान्यास श्री किशन लाल भूरा, समाजसेवी के कर कमलों से संपन्न हुआ ! कार्यक्रम में भूरा परिवार से विनोद, नरेंद्र, प्रतिभा, वंदना आदि उपस्थित रहे !
वार्ड नंबर 11 व 12 की लगभग 15.00 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा के कर कमलों से पार्षद सहस्त्र किरण देपावत एवं गोपाल राम मेघवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ !
सभी कार्यक्रमों में पूजा अर्चना पंडित देव किशन उपाध्याय द्वारा संपन्न करवाई गई !
नगर में चल रहे विकास कार्यों के प्रति नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था, शिलान्यास कार्यक्रमों में नगरपालिका लेखाकार मूलचंद जोशी, निर्माण शाखा लिपिक दिनेश दान, सुरेंद्र सिंह, अमरचंद, ठेकेदार केसवा पेवर ब्लाक के भागीदार, पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, सीताराम बारठ, मनोज सिंह चारण, रमेश शर्मा, हँसा राम मेघवाल, ताराचंद दर्जी, गिरीश हिंदुस्तानी, श्यामसुंदर मूंधड़ा, अखाराम जाट, किसन दान, नारायण दान, बद्रीनारायण दर्जी, मोहम्मद मुस्तफा, सुंदरलाल झंवर, रुघा राम नाई, कैलाश चंद उपाध्याय, बाबूलाल नाई, गौरी शंकर मूंधड़ा, महादेव मूंधड़ा, श्रेणी दान, हरि दान, दीनदयाल जोशी, घनश्याम मेघवाल, बने दान, निर्मला मूंधड़ा, नीतू सारस्वत, आदि उपस्थित रहे !
नागरिकों ने नगर में हो रहे निरंतर विकास के लिए श्री भंवर सिंह भाटी एवं नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा को धन्यवाद ज्ञापित किया !

Author picture

खबर

http://

Related Post