Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विफा महिला प्रकोष्ठ करेगा विप्र महिलाओं का सम्मान


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विफा महिला प्रकोष्ठ करेगा विप्र महिलाओं का सम्मान…

02 मार्च बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विप्र समाज की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिसमें सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक, खेल, शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जोन 1 बी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के सान्निध्य में नारीशक्ति सम्मान समारोह आयोजन समिति बनाई गई है। जिसका संयोजक आशा पारीक तथा शोभा सारस्वत, सुनिता पारीक, अनुराधा आचार्य, सीमा पारीक तथा मधु शर्मा को सदस्य बनाया गया है वहीं नीतु आचार्य को आयोजन समिति की प्रवक्ता बनाया गया है।
यह सभी निर्णय प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये। बैठक का संचालन आशा पारीक द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने कहा कि वैश्विक महामारी से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों से मातृशक्ति के माध्यम से सामाजिक क्रांति लाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों का बचाया जा सके। आशा पारीक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च को विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा धरणीधर रंगमंच बीकानेर में सायंकाल 04 बजे से आयोजन करने जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!