
*बीकानेर न्यूज़**वार्ड 58 में पेच वर्क और नाली रिपेयरिंग की मांग: कांग्रेस नेता ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 6 स्थानों पर तत्काल मरम्मत की जरूरत**बीकानेर।* शहर के *वार्ड नं. 58* की कई सड़कें और नालियां जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों और टूटी नालियों के कारण आमजन को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून में स्थिति और गंभीर हो सकती है।इस समस्या को लेकर *शहर जिला कांग्रेस कमेटी पुराना शहर मण्डल के वार्ड 58 अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कल्ला* ने *14 जुलाई 2026* को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वार्ड में *पेच वर्क एवं नाली रिपेयरिंग* कार्य तुरंत शुरू करवाने की मांग की है।*इन 6 स्थानों पर मरम्मत की मांग:*1. *सेवगो की गली* – नाली व सड़क का निर्माण कार्य2. *कल्ला बाहेती चौक के पास* – क्रॉस का कार्य व सड़क निर्माण 3. *सेवगो के चौक में* – क्रॉस कार्य व नाली का निर्माण कार्य4. *पुष्करणा स्ट्रीट* -का सड़क का पेच वर्क व आवश्यकतानुसार निर्माण5. सूरदासानी की गली* – नाली का नवनिर्माण व पेच वर्क6. * काश नदी भेरू भवन के पीछे वाली गली* – सड़क का निर्माण व क्रॉस का कार्यसूर्यप्रकाश कल्ला ने पत्र में बताया कि उपरोक्त स्थानों पर सड़कों में गहरे गड्ढे हो चुके हैं और नालियों का जल निकास पिछले लंबे समय से अवरुद्ध है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।उन्होंने आयुक्त से मांग की कि *प्राथमिकता के आधार* पर इन स्थानों के लिए आदेश जारी कर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।ज्ञापन देने वालों में सूर्य प्रकाश कल्ला पार्षद दुर्गादास छंगाणी कांग्रेस पार्टी की पुराना शहर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जी व्यास मुकेश आचार्य आदि गणमान्य नेता उपस्थित थेज्ञापन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पुराना शहर मण्डल की मुहर भी लगी हुई है।














