Bikaner Live

देशनोक – मानवाधिकार आयोग के प्रकरण का हुआ निस्तारण, आपसी सहमति से खुला रास्ता

देशनोक दिनांक 04.03.2022 को नगरपालिका, देशनोक द्वारा अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी के नेतृत्व में प्रार्थी प्रवीण भूरा पुत्र झंवरलाल भूरा निवासी श्री करणी बस्ती, वार्ड नं 25, देशनोक के द्वारा मानवाधिकार आयोग के शिकायत प्रकरण में आज उक्त स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
नगरपालिका द्वारा पुलिस प्रशासन, देशनोक के सहयोग से सहमति बनाकर अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता खोला गया। जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा,अधिशाषी अधिकारी बृजेश कुमार सोनी, तकनीकी सहायक रियाज अहमद, वरिष्ठ लिपिक मूलचन्द जोशी, कनिष्ठ लिपिक सुनील चौधरी, सुरेन्द्र सिंह टिण्डल, सफाई निरिक्षक भंवरलाल व समस्त सफाई कर्मचारीयों के साथ मौके पर उपस्थित रहकर टेक्टर-ट्रोली,जेसीबी, व उपयुक्त संसाधनो से अतिक्रमण हटाकर उसी समय बाचड़ रोड़ डलवाकर आम रास्ते को सूचारू किया गया।
यह रास्ता अतिक्रमियों द्वारा सन 2016 से अवरूद्व था। प्राथी द्वारा बार-बार नगरपालिका प्रशासन, जिला कलेक्टर, स्थानीय निकाय विभाग में गुहार लगाई गई, तत्पश्चात सन 2019 में प्रार्थी के पिता की मृत्यु के समय जब शव को आम रास्ते से नहीं निकलने दिया तब यह मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंचा तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर उक्त स्थान से अतिक्रमण हटाने हेतु नगरपालिका देशनोक, जिला कलेक्टर, स्थानीय निकाय विभाग को पाबंद किया गया !
प्रकरण में अध्यक्ष महोदय व अधिशाषी अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मौका देखा गया, उक्त स्थल की पेमाईश कर निशानदेही की कार्यवाही की गई।
आज दिनांक 04.03.2022 को दोपहर 03ः00 बजे नगरपालिका प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर आम रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आम रास्ता सुचारू किया जाकर इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा गया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के कार्य की प्रशंसा की, आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया !

Author picture

खबर

http://

Related Post