Bikaner Live

पानी निकालते समय कुंड में गिरने से नाबालिक की मौत

पानी निकालते समय कुंड में गिरने से नाबालिक की मौत



सरदारशहर।हनुमान प्रसाद सोनी

क्षेत्र के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव बोघेरा के खेत में कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से बस्सु पुत्री जगदीश मेघवाल उम्र 15 वर्ष निवासी बोघेरा की मौत हो गई। सूचना पर भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंण्ड से बाहर निकलवा कर सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हेड कांस्टेबल राजू सिंह ने बताया कि नाबालिक की कुंड में गिरने से मौत होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची की मौत हो चुकी थी । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। नाबालिक के चचेरे भाई साधु राम ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी बहन बस्सु खेत में अकेली बकरी चराने गई थी। शाम को देर तक वापस नहीं आई तो ताऊ बृजलाल उसे देखने के लिए खेत गए। जहां कुंड के पास उसकी चप्पलें पड़ी थी। अनहोनी की आशंका होने पर कुंड में देखा तो बच्ची कुंड में पड़ी थी। जिसकी सूचना ताऊ ने पुलिस को दी। मृतका बोघेरा निवासी लालचंद कस्वां के खेत में बकरी चराने गई हुई थी। मृतका के दो भाई और दो बहने है। जिनमें मृतका तीसरे नंबर पर थी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!