Bikaner Live

माहेश्वरी समाज द्वारा होली महोत्सव 2022 का हुआ आगाज

माहेश्वरी समाज द्वारा होली महोत्सव 2022 का हुआ आगाज


श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में स्थानीय डागा मोहल्ला स्थित महेश भवन में चार दिवसीय माहेश्वरी समाज की ओर से होली महोत्सव 2022 का शुभारंभ हुआ प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के प्रचार मंत्री पवन राठी ने बताया कि आज के कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश के परिवार का पूजन कर प्रारंभ किया गया तत्पश्चात मंडल के संरक्षक श्री सुखदेव राठी अध्यक्ष नारायण बिहानी व उपाध्यक्ष
किशन चांडक ,नारायण डागा आदि उपस्थित गणमान्य लोगों ने नगाड़ों का पूजन किया!
मंडल मंत्री श्री गोपाल कृष्ण मोहता ने प्रथम दिवस उत्सव कार्यक्रम की जानकारी देते बताया कि इस उत्सव में माहेश्वरी समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहभागिता निभाते हुए सभी कार्यक्रमों को उत्साह पूर्वक संपन्न करने की व्यवस्था कर रहे हैं! मंडल मंत्री मोहता ने सभी आगंतुक माहेश्वरी बंधुओं का अपने उद्बोधन द्वारा स्वागत किया!
माहेश्वरी समाज की प्रमुख गायक नारायण बिहानी तथा भक्तमाल पेरीवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया!
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक के अनुसार आज के कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गट्टू जी एवं उनके समस्त मंडली द्वारा प्रस्तुत होली के गीत वह भजन प्रमुख रहे! इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष ओम जी करनानी, श्री राम सिंगी, शशि मोहता एवं याज्ञवल्क्य दमानी ने भी
परिचित अंदाज में होली के गीतों की प्रस्तुति दी इस अवसर पर ना केवल माहेश्वरी समाज के पुरुष वर्ग बल्कि महिलाओं ,युवक युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई! माहेश्वरी समाज की नन्ही बालिकाओं द्वारा गीतों पर अपनी सुंदर नृत्यों की प्रस्तुति दी गई !इस अवसर पर मुख्य रूप से समाज प्रमुख मगनलाल चांडक ,ओम करनानी ,सुखदेव राठी ,श्री राम सिंगी ,सुरेश कोठारी घनश्याम कल्याणी, महेश चांडक ,मनमोहन लोहिया ,मनोज राठी द्वारका नी ,ताराचंद जी ,सत्यनारायण राठी, भवानी शंकर उर्फ कालू राठी ,चांद मूंदड़ा, विमल दमानी ,अंकित चांडक ,मुन्ना मल, मनोहर लाल झवर ,नारायण डागा, मनोज बिहानी , भु रसा दमानी, रामकिशन डागा, शशि कोठारी ,कामिनी कल्याणी, रेनू जी, शीला डागा आदि महिलाओं ने भी मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दी !कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के लिए मंडल की ओर से प्रसाद की भी व्यवस्था की गई

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!