Bikaner Live

राजस्व विभाग का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित


बीकानेर, 16 मार्च। राजस्व विभाग की ओर से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।


इस दौरान संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) इंदीवर दुबे, एचसीएम रीपा के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार खत्री आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जगदम्बा मित्र मंडल द्वारा मिस्टर बीकाणा अशोक बोहरा, विनय हर्ष एंड पार्टी ने विभिन्न गीत प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों और राजस्व कार्मिकों ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर तहसीलदार कालू राम, आईआरए श्रवण सिंह चारण, कलेक्ट्रेट के कार्यालय अधीक्षक नवल सिंह, राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!