Bikaner Live

कोडमदेसर भैरूंजी मंदिर पारीक चौक में सम्पन्न हुआ फाग महोत्स


पारीक चौक में आयोजित फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया , फाग महोत्सव के पंकज पारीक द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दोपहर 2 बजे सर्वप्रथम पंडित श्री भूपेश पांडिया व गणेश व्यास के सानिध्य में बाबा का तेल से अभिषेक किया गया जिसकी व्यवस्था पारीक जनरल स्टोर द्वारा की गई थी तत्पश्चात बाबा को फाग खिलाई गई जिसमें स्थानीय महिलाओ व बच्चो ने भी सहभागिता निभाई इसके साथ ही भजन कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमे श्री भतमाल पेड़ीवाल, श्री मनोज रँगा, सुमित पांडिया आदि ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया भजन कार्यक्रम में पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रहा अंत मे सभी आगन्तुको को प्रसाद वितरण किया गया तथा फाग महोत्सव समिति द्वारा कलाकारों का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया । कल के कार्यक्रम में पंकज ने बताया कि
चंदन पारीक, विकास पारीक,कपिल पारीक, विकास जी सपाई, धीरज पांडिया, अश्विनी पारीक (सोनू), हेमन्त पारीक, अनादि पारीक, लखन पारीक , लोकेश पारीक आदि की सक्रिय भूमिका से यह आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । अंत में सभी लोग जो इस आयोजन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे जिन लोगों ने आर्थिक सहयोग किया उन सभी का समिति सदस्यों ने आभार प्रकट किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!