चार दिवसीय होली महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन
माहेश्वरी समाज के बंधुओं ने लिया भरपूर आनंद
श्री कृष्णा माहेश्वरी मंडल की अगुवाई में बीकानेर की समस्त माहेश्वरी संस्थाओं का चार दिवसीय होली महोत्सव 2022 कार्यक्रम का समापन डागा मोहल्ला स्थित महेश भवन में बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ!
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मंडल के प्रचार मंत्री पवन राठी ने बताया कि इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य रूप से कार्यक्रम का प्रारूप” होली के रंग सांवरे के संग तथा फूलों की होली व फाल्गुनी गीतों की बयार व भजनों की प्रस्तुति” मुख्य था!
मंडल की मंत्री गोपाल कृष्ण मोहता ने कार्यक्रमों संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन माहेश्वरी समाज के आराध्य देव शिव परिवार की पूजा अर्चना व नगाड़ों की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ! सभी दिनों के कार्यक्रमों का आगाज सर्वप्रथम भगवान गणेश की वंदना के साथ किया गया जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण बिहानी व भतमाल पेरीवाल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! चार दिवसीय होली महोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत माहेश्वरी समाज के सभी प्रमुख कलाकारों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए जिसमें मुख्य रुप से ताराचंद द रगड़ , नारायण बिहानी, भक्तमाल पेरीवाल ,रामकिशन राठी ,ओम जी करनानी ,श्रीराम सिंगी, शशि मोहता, याज्ञवल्क्य दमानी व अनीता मोहता ने अग्रिम श्रेणी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! सभी कलाकारों ने अपनी चिर परिचित अंदाज में अपनी रचनाओं के साथ भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर महेश भवन प्रांगण को सदैव भक्ति पूर्ण बनाया! इस अवसर पर नन्ही बालिकाओं जिसमें मुख्य रूप से समृद्धि बागड़ी, रिद्धि बागड़ी ,तेजल माहेश्वरी, वंशिका बागड़ी ,कृतिका बजाज आदि ने होली गीत” होलिया में उड़े रे गुलाल” पर शानदार प्रस्तुति देकर अपनी वाहवाही प्राप्त की!
मंडल अध्यक्ष नारायण बियानी ने अपनी ओर से दी जानकारी में बताया कि सभी दिनों की कार्यक्रमों में बीकानेर माहेश्वरी समाज की सभी संस्थाओं के पदेन अधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान किया!
मंडल उपाध्यक्ष किशन चांडक का कहना है कि सभी दिनों के कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल के प्रचार मंत्री पवन राठी ने किया तथा इस अवसर पर बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की ओर से महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त गायिका श्रीमती अनीता मोहता के निर्देशन में रेखा लोहिया ,कंचन राठी, विभा बियानी ,अंजू लोहिया व निशा झांवर के सहयोग से शानदार कृष्ण -राधा के भजनों की व गीतों की प्रस्तुति दी गई! चार दिवसीय संपूर्ण कार्यक्रमों में बीकानेर माहेश्वरी समाज के युवकों ,युवतियों, पुरुषों ,महिलाओं सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया!
मंडल के कोषाध्यक्ष शिवकुमार चांडक ने कहा कि विगत 2 वर्षों के अंतराल के बाद हुए इस उत्सव में सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था इसलिए होली के रंग सांवरे के संग ,फूलों की होली तथा होली के गीतों एवं भजनों की इस सूची में जहां एक और सभी ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका निभाने में विशेष सहयोग प्रदान किया वही मुख्य रूप से गणमान्य लोगों में मगनलाल चांडक ,घनश्याम कल्याणी, सुखदेव राठी ,ताराचंद द रगड़ ,भवानी शंकर राठी कालू जी ,जुगल राठी, पवन राठी ,नारायण डागा, विमल दमानी ,गोपी किशन पेरीवाल ,राजेश झूमर ,नवरत्न द्वारका नी, सुरेश कोठारी ,मनमोहन लोहिया ,श्यामदेव निमानी,
चांद मूंदड़ा, मनोज बिहानी ,मनोज राठी, मनोहर लाल झांवर ,संजय करनानी ,रामकिशन डागा ,रामकिशन राठी ,रामकुमार राठी, निर्मल दमानी के अलावा रेखा लोहिया ,कंचन राठी ,कामिनी कल्याणी ,विभा बियानी ,निशा झांवर ,रेनू जी ,ममता राठी, शीला डागा ,लक्ष्मी बियानी ,सरला लोहिया ,अनीता मोहता ,रश्मि राठी आदि अनेक महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति प्रदान की!
मंडल मंत्री गोपाल कृष्ण माता के अनुसार कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मंडल की ओर से सदैव की भांति पारंपरिक परंपरा का निर्वहन करते हुए माहेश्वरी समाज बंधुओं ने ना केवल समाज के लिए अपितु संपूर्ण बीकानेर एवं भारतवर्ष के जनमानस हेतु सुख शांति वह समग्र विकास हेतु तथा विश्वव्यापी महामारी कोरोना का पूर्ण रूप से समाप्त कर अमन शांति की प्रार्थना हेतु सभी देवी देवताओं विशेष माताजी भेरुजी एवं अन्य देवताओं के भजन प्रस्तुत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया! इस अवसर पर जहां एक और मंडल के अध्यक्ष नारायण बियानी मंत्री गोपाल कृष्ण मोहता उपाध्यक्ष किशन चांडक कोषाध्यक्ष शिवकुमार चांडक प्रचार मंत्री पवन राठी के अलावा नवरत्न द्वारका नी संजय करनानी ताराचंद आदि सभी उपस्थित थे! नारायण बिहानी ने सभी संस्थाओं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया!
सभी दिनों के कार्यक्रम के समापन अवसर पर आगंतुक सभी माहेश्वरी बंधुओं के लिए विशेष रुप से चटपटे लजीज व्यंजनों की व्यवस्था नियमित रूप से रखी गई थी जिसका सभी माहेश्वरी बंधुओं ने पूर्ण लुफ्त उठाया!
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




