वाराणसी में सोमवार की शाम तक बीएचयू लैब से प्राप्त ताजा कोरोना रिपोर्ट के बाद 123 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इतने ही देर में दो मरीजों ने जान गंवा दी है। आज की रिपोर्ट के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 160 हो चुकी है।
वाराणसी में अब तक कोविड-19 के संक्रमण से 9186 लोग प्रभावित हो चुके हैं। इनमें से 7383 लोग अब तक स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में फिलहाल सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 1643 है।
पिछले दो दिनों के मुकाबले आज मरने वालों का आंकड़ा घटा है। बता दें कि शनिवार और रविवार को 4-4 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन वाराणसी अभी भी उस दिन की तलाश में है जब एक भी मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से ना हो। हालांकि वह घड़ी फिलहाल दूर दिखाई देती है। जिला प्रशासन के लिए यह एक कड़ी चुनौती है कि किस प्रकार से स्वस्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त कर लोगों को मरने से बचाया जाए।














