Bikaner Live

कंगना रनौट को गृह मंत्रालय ने दिया “Y+” स्तर की सुरक्षा

अभिनेत्री कंगना रनौट को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा वाई स्तर की सुरक्षा दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा कंगना रनौट को जल्द ही इसकी पूरी जानकारी भी सौंप दी जाएगी। खबरों की मानें तो हिमाचल प्रदेश सरकार ने कंगना को “Y” लेवल सुरक्षा दिए जाने की सिफारिश की थी, जिसे गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।
गौरतलब है सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार बोल रहीं कंगना रनौट और शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच तल्खी चल रही है। पिछले दिनों कंगना ने बयान दिया था कि “मुंबई अब Pok लगने लगा है।” जिसके बाद काफी बवाल मचा था और संजय राउत द्वारा कंगना रनौट पर जुबानी हमला किया गया था। हालांकि बाद में कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि “मैं 9 सितम्बर को मुंबई जाऊंगी।” कंगना के अनुसार उन्हें मुंबई जाने से रोका जा रहा है लेकिन उन्हें रोकने की कोशिश होने वाली है। इसी आधार पर उन्हें वाई स्तर की सुरक्षा दी गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!