Bikaner Live

उत्तर प्रदेश में खत्म हुआ साप्ताहिक लाॅकडाउन, रविवार को भी खुल सकेगा बाजार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में साप्ताहिक तालाबंदी को खत्म करने की घोषणा कर दी है। अब रविवार के दिन भी उत्तर प्रदेश में सब कुछ खुल सकेगा। सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया है। कोविड-19 महामारी के संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश में मिनी लाॅकडाउन लगाया गया था। हालांकि बाद में शनिवार के दिन पाबंदी समाप्त कर दी गई थी और केवल रविवार को ही बाजार बंद करने के आदेश थे।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार का यह फैसला महामारी के दौर में बंद पड़े आर्थिक जीवन को दोबारा शुरू करने के लिए लिया गया है।

कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी छूट:
हालांकि मुख्य सचिव आर के तिवारी ने बताया कि अभी कंटेनमेंट जोन में किसी प्रकार की ढीला सिली नहीं बरती जाएगी। कंटेनमेंट क्षेत्रों को गृह मंत्रालय द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post