Bikaner Live

लोकप्रिय अभिनेता परेश रावल को राष्ट्रपति ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया

खबर तक संवाददाता:

बॉलिवुड के जाने-माने ऐक्टर परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात से बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद परेश रावल को एनएसडी का अध्यक्ष बनाया गया है।
केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रावल को एनएसडी चीफ बनने पर शुभकामनाएं दी है। प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “प्रख्यात कलाकार माननीय परेश रावल जी को महामहिम राष्ट्रपति ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।”

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!