Bikaner Live

रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी हुई खारिज, रहना पड़ेगा जेल में

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर शनिवार को मुंबई की एक विशेष अदालत ने सुनवाई करते हुए खारिज कर दी है। विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के साथ- साथ शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की बेल की अर्जी खारिज कर दी है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती सहित सभी आरोपियों को एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स के संबंधों पर गिरफ्तार किया था। सबसे आखिरी में गत गुरुवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद इनके वकील के तरफ से जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। हालांकि मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने अब याचिका खारिज कर दी है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!