Bikaner Live

पीबीएम में भर्ती मरीजों के लिए दानदाताओं ने दिए 21 पंखे


बीकानेर, 3 मई। रामलाल सोनी, द्वारका प्रसाद सोनी और राकेश सोनी द्वारा मारवाड़ जन सेवा समिति को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए 21 पंखे भेंट किए गए हैं। यह पंखे जनाना अस्पताल के सामने बने तिरंगी प्याऊ में रहेंगे। प्रचंड गर्मी के मद्देनजर मरीजों को यह पंखे 24 घंटे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए मरीज अथवा उनके परिजनों को एक आईडी व एंट्री पास देना होगा। इसके आधार पर यह पंखे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. एल.के. कपिल, रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित, श्रवण सोनी, विनोद डारा, रेखा सोनी, चंचल, रिद्धि, सिद्धि, मोहित आदि उपस्थित थे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!