Bikaner Live

उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों को ब्याज व बकाया किश्तों पर विशेष छूट


बीकानेर,5 मई। राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहरबन्द नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि की आवंटन की 31 दिसंबर 2022 तक की शेष रही बकाया किश्तें 1 अप्रैल 22 से 31 दिसंबर 2022 के दौरान एक मुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी गई है अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने बताया कि इस श्रेणी के समस्त काश्तकारों को कृषि भूमि की कीमत की शेष रही समस्त बकाया किश्तें इसी अवधि में एकमुश्त जमा कराने पर बकाया रह रही कीमत पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त काश्तकार अपनी आवंटित भूमि की किश्तों पेटे बकाया राशि की जानकारी संबंधित तहसील कार्यालय की तहसील राजस्व लेखा शाखा से प्राप्त कर राज्य सरकार द्वारा दी गई इस ब्याज माफी एवं शेष रही सम्पूर्ण कीमत की राशि एक मुश्त जरिये चालान राजकोष में जमा करावाकर दी गई विशेष 10 प्रतिशत छूट का अधिकाधिक लाभ उठा सकते हैं। इस अवधि में सम्पूर्ण कीमत जमा हो जाने एवं खातेदारी अधिकारी दिये जाने की शर्तें पूरी करने वाले आवंटियों को 15 मई से आयोजित होने वाले फोलो अप शिविरो में खातेदारी अधिकारी प्रदान किये जाएंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!