Bikaner Live

शेयर बाजार ने लगातार चौथे सत्र में भी गोता लगाया, निफ़्टी 16000 के नीचे सेंसेक्स 53000 प्ल

भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्‍ताह से ही दबाव में दिख रहा है. एक्‍सपर्ट का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में आज भी निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं,

दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का जबरदस्त दौर चल रहा है. अमेरिकी सूचकांक नैस्डैक (Nasdaq) नवम्बर 2021 के बाद 40 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है तो भारतीय सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स दोनों 14-14 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं.

भारतीय शेयर बाजार में बृहस्‍पतिवार को जबरदस्‍त गिरावट दिख रही है. पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट आज और तेज हो गई. सेंसेक्‍स खुलते ही 54 हजार से नीचे ट्रेडिंग करने लगा जबकि निफ्टी 16 हजार के स्‍तर से भी नीचे सरक गया.

सेंसेक्‍स ने सुबह 480 अंकों के नुकसान के साथ 53,608 पर खुलकर कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 146 अंक टूटकर 16,021 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू किया. गिरावट पर खुलने के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और बढ़ गई, जिससे सुबह 9.25 बजे सेंसेक्‍स 833 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 52,255 पर ट्रेडिंग करने लगा. निफ्टी भी 243 अंकों के नुकसान पर पहुंच गया और 15,923 पर कारोबार कर रहा था. पिछले एक महीने में निवेशकों के करीब 28 लाख करोड़ रुपये बाजार में डूब गए हैं.

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!