
कांग्रेस नौ साल के बाद एक बार फिर से चिंतन शिविर करने जा रही है. उदयपुर में तीन दिनों तक चलने वाले चिंतन शिविर में कांग्रेस भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन करेगी. इस साल गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव हैं तो 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने है जबकि 2024 में लोकसभा चुनाव है.
कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी की हालत पर चिंतन और मनन करने के लिए 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में तीन दिन का नव संकल्प चिंतन शिविर करने का फैसला किया है, जिसमें 2024 के आम चुनावों सहित आगामी असेंबली चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन होगा. साथ ही इस बैठक में कांग्रेस उन सवालों का हल तलाशेगी, जिसे लेकर पार्टी में लगातार सवाल उठ रहे हैं.

जयपुर में 19-21 मई को बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग, आने वाले विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा; PM मोदी भी होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रखी है. ये बैठक 19, 20 और 21 मई को होगी. जानकारी के मुताबकि 19 मई को दोपहर 2 बजे तक बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर (Jaipur) पहुंच जाएंगे और वो शाम 6 बजे पार्टी के माहसचिवों के साथ एक बैठक करेंगे. इसके बाद 20 मई को जेपी नड्डा (BJP chief JP Nadda) राज्यों के संगठन मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. जबकि 21 मई को सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन मंत्रियों के साथ एक संयुक्त सत्र होगा. बीजेपी की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है. पार्टी इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी.
इस बैठक में जेपी नड्डा के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लेंगे













